फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बुंदेलखंड में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 21 से 23 सितंबर के बीच अच्छी बारिश के संकेत हैं। केंद्रीय जल आयोग में पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक, सितंबर में बांदा जिले में 90 मिलीमीटर बारिश का औसत है लेकिन अभी तक महज 23 मिलीमीटर बारिश हुई है।

उधर, मानसूनी बारिश 29 सितंबर से खत्म होने के बाद अक्तूबर से पोस्ट मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यही बारिश ठंड का मौसम लाएगी। बुधवार को छाए घने बादलों से लगा कि अच्छी बारिश होगी लेकिन बूंदाबादी के बाद ये गायब हो गए। उधर, किसानों में भी बेसब्री से बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. मुलायम सिंह परिहार ने बताया कि खरीफ की फसल तो करीब 60 फीसदी खराब हो गई है लेकिन यदि अच्छी बारिश हो गई तो यह धान व अरहर के लिए औषधि का काम करेगी। जुते पड़े खेतों में नमी आ जाने से रबी की फसल को भी संजीवनी मिलेगी।

-बांदा जिले में 90 मिलीमीटर बारिश का औसत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें