फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के घर से 200 किलो विस्फोटक बरामद

Sun, 26 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बरामद विस्फोटक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गिरवां पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के घर से 200 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। आरोपी रिटायर्ड फौजी फरार हो गया। पुलिस तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान नहीं मिला। अलबत्ता विस्फोटक की तादाद इतनी है कि पूरा गांव उड़ जाए।
विज्ञापन


गिरवां थाना पुलिस ने रविवार को सुबह पतरहा गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी हरीशंकर कुशवाहा पुत्र सरजू के घर में छापा मारा। कमरे में दलदलनुमा स्थान पर रखीं गईं अमोनिया नाइट्रेट से भरी 50-50 किलो की चार बोरियां बरामद कीं। भारी फोर्स को चकमा देकर हरीशंकर फरार हो गया। पांच साल पूर्व ही वह फौज से रिटायर हुआ है।

उधर, गिरवां थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि छापेमारी में 200 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। आरोपी के पास कोई लाइसेंस भी नहीं है। हालांकि विस्फोट करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण नहीं मिले। आरोपी के खिलाफ धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अमोनिया नाइट्रेट का इस्तेमाल ज्यादातर पहाड़ खनन में इस्तेमाल होता है। पुलिस टीम में मोहर सिंह, धर्मेंद्र यादव और डायल-100 का फोर्स शामिल रहा।
विज्ञापन


गिरवां थानाध्यक्ष ने बताया कि लाइसेंस होने पर भी विस्फोटक घर पर नहीं रखा जा सकता। नियमों के मुताबिक विस्फोटक आबादी से दूर रखने की व्यवस्था होना चाहिए। एक रजिस्टर रखना अनिवार्य है। इसमें खरीददार का नाम-पता और मोबाइल नंबर व विस्फोटक लेने का उद्देश्य दर्ज करना होता है। बिना लाइसेंस विस्फोटक रखना जुर्म है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें