फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारी भी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस अधीक्षक ने 20 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। ज्यादातर चौकी प्रभारी बदल दिए गए हैं। शनिवार को जारी तबादला सूची में शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव को लमेहटा चौकी प्रभारी (बदौसा) नियुक्त किया गया है। शहर की मर्दननाका चौकी में नरैनी थाना के एसआई आकाश सचान को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

मटौंध के एसएसआई सुल्तान सिंह ओरन (बिसंडा) चौकी प्रभारी, नरैनी कोतवाली के अर्जुन सिंह करतल (नरैनी) चौकी प्रभारी, अतर्रा के एसएसआई चंद्रपाल बांदा शहर सिविल लाइन चौकी प्रभारी, फतेहगंज थाने के चंद्रशेखर मंडी समिति चौकी प्रभारी, बिसंडा थाने के दिनेश कुमार पांडेय, मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी राधा मोहन अब सिमौनी (बबेरू) होंगे। सिमौनी में अब तक चौकी प्रभारी रहे रमाकांत शुक्ल पुलिस लाइन भेज दिए गए हैं। शहर की खांईपार चौकी प्रभारी भानु प्रताप भी पुलिस लाइन भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

दादौघाट (कमासिन) चौकी इंजार्ज राजनारायन नायक बांदा शहर की कालवनगंज चौकी के इंचार्ज होंगे। पखरौली (बबेरू) चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को अकबरपुर (गिरवां) चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जसपुरा थाने के एसआई भगवानदीन दादौ चौकी प्रभारी नियुक्त हुए है।
पुलिस लाइन से राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को जसपुरा और ओरन (बिसंडा) चौकी इंचार्ज संजय सिंह को बबेरू कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। शहर की कालवनगंज चौकी प्रभारी अनुपमा तिवारी महिला थाने भेजी गई हैं। पुलिस लाइन से नरेंद्र प्रताप सिंह को खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज पद पर भेजा गया है। अतर्रा थाने से गौरव तिवारी पखरौली चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें