फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध किसान ने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बीमारी से परेशान वृद्ध किसान ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना बदौसा थानांर्गत लमेहटा पुलिस चौकी क्षेत्र के नांदन मऊ में बीती शुक्रवार की रात शिवबरन (65) पुत्र गुरजा ने घर के नजदीक स्थित कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव देखा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
क्षेत्राधिकारी टीपी द्विवेदी और बदौसा थाना उपनिरीक्षक संजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र सागर वर्मा ने बताया कि पिछले एक साल से कैंसर की बीमारी से पिता शिवबरन परेशान था। 8 बीघा खेती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में मिला वृद्धा का शव
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में कलेक्टर पुरवा गांव में खेत में बने कुएं में शनिवार को सुरनिया (80) पत्नी कंधी राजपूत का शव पाया गया। वह पड़ोसी गांव नौहाई की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और दो दिनों से लापता थी। उप निरीक्षक अर्जुन यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें