फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए 20 नामांकन

Fri, 05 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में जनपद के सभी आठ ब्लाकों से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय कार्यालयों में प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकोें का लाव-लश्कर था।
विज्ञापन


सपा, बसपा और भाजपा ने अपने समर्थित प्रत्याशियों के साथ ताकत दिखाई। किसी भी अप्रिय हालात से निपटने के लिए नामांकन स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।

बड़ोखर ब्लाक में चार प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें सपा के रामऔतार यादव उर्फ भाऊ और भाजपा के विशंभर सिंह उर्फ लालू सहित शेखर शर्मा और राजेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी महासचिव राजेंद्र यादव, कोआपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह, अनूप यादव, शैलेंद्र सिंह, जगपत सिंह भी शामिल थे।

भाजपा प्रत्याशी विशंभर सिंह के साथ हमीरपुर-तिंदवारी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, बालमुकुंद शुक्ल, विजय बहादुर सिंह जगराम सिंह, रणविजय सिंह, गीता सागर, पुष्कर द्विवेदी भी शामिल थे।

भाजपा नेताओं को अंदर जाने से रोकने पर सांसद  ने बांदा कोतवाली प्रभारी जनमेजय सचान को फटकार लगाई। परियोजना निदेशक रमेश पांडेय, बीडीओ आरडी यादव, सीओ सिटी विनोद सिंह और पांच थानों के थानाध्यक्ष पुलिस समेत उपस्थित रहे।

शेखर शर्मा के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा और उनके भाई जितेंद्र शर्मा व मुदित शर्मा, भूपत यादव, जगतराम तिवारी, युवा कांग्रेस नेता सैय्यद अल्तमश, सत्तार अली, राजेश शुक्ला, कौशल सैनी भी शामिल रहे।

बबेरू में सपा की सुमन देवी ने नामांकन कराया। उनके हुजूम में विधायक विशंभर सिंह यादव, पीयूष गुप्ता, जुग्गीलाल यादव, छेदीलाल गुप्ता, उत्तम सिंह, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, केके महंत, रामफल त्यागी समेत कई बीडीसी सदस्य शामिल रहे।

बसपा समर्थिक प्रत्याशी शिरोमणि ने भी लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा सहित अवधेश दिनकर, जागेश्वर वर्मा, अरुण पटेल, ध्रुव नारायण, विनोद त्रिपाठी, राम किशोर, मोहम्मद यार खां, अजय यादव और कई बीडीसी शामिल थे।

नरैनी में ब्लाक प्रमुख के लिए सिर्फ तीन पर्चे दाखिल हुए। इनमें सपा समर्थित अवधेश कुमार सिंह (गुढ़ाकलां) और बसपा समर्थित मंजू त्रिपाठी (पत्नी बलराम निवासी राजाडाड़ी, कुरहूं) और निर्दलीय घनश्याम पुत्र रामचरन (बरछा ब) शामिल हैं। ब्लाक कार्यालय में पूरे समय कोतवाली प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

बेंदाघाट/तिंदवारी में  यहां सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की पुत्रवध्ूा अंकिता यादव चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने अपनी सास और जिला पंचायत सदस्य रमा यादव तथा पति और ब्लाक प्रमुख विवेक यादव तथा कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव आदि के साथ आकर नामांकन दाखिल किया।

कई बीडीसी और ग्राम प्रधान भी शामिल रहे। उधर, भाजपा की सुनीता यादव (मूंगुस) भी लावलश्कर के साथ आईं। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल समेत भाजपा के वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों सहित राज नारायण द्विवेदी, प्रभा गुप्ता, शीला सिंह, ममता त्रिपाठी, पार्वती गुप्ता, हरवंश सिंह, राजू सिंह फौजी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, प्रधान रेखा देवी भी उनके साथ रहे।

नामांकन के पूर्व मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने यहां निरीक्षण किया। एसडीएम अनुज सिंह, सीओ प्रभात कुमार और रिटर्निंग आफीसर ओपी मौर्या उपस्थित रहे।

जसपुरा ब्लाक में तीन नामांकन हुए। इनमें सपा समर्थित सादिका खातून और बसपा समर्थित दीपक सिंह गौर तथा उनकी पत्नी श्वेता सिंह गौर शामिल थीं।

दीपक गौर के साथ बसपा के जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, लल्लू निषाद, प्रदीप वर्मा, कमलेश सेन आदि शामिल रहे।

कमासिन में सपा समर्थित प्रत्याशी नीलम वर्मा ने कई बीडीसी सदस्यों और समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय आकर पर्चा दाखिल किया। क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव भी उपस्थित थे।

उधर, बसपा समर्थित मिथलेश कुमारी ने भी नामांकन दाखिल किया। एक अन्य प्रत्याशी छेदी ने भी नामांकन कराया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी/उप निदेशक उमेशचंद्र कटियार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा ब्लाक में एआरओ अजय कुमार मेहरोत्रा (एक्सईएन, लघु सिंचाई) ने बताया कि दो प्रत्याशियों रन्नो देवी व कलपतिया ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें