फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मुख्य आरक्षी और सात कांस्टेबल लाइन भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले के कई थानों में तैनात दो मुख्य आरक्षी और एक महिला कांस्टेबल समेत सात सिपाहियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी के आदेश पर थाना प्रभारियों ने आरक्षियों को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

नवागत एसपी अभिनंदन की यह पहली तबादला सूची है। हालांकि, उन्होंने थाना/कोतवाली प्रभारियों के बजाए पहले आरक्षियों में फेरबदल किया है। इनमें कोतवाली नगर के मुख्य आरक्षी प्रकाश वीर सिंह व आरक्षी राममूर्ति यादव, कालिंजर थाने के निसार अहमद, बिसंडा थाना के ऋषि अग्निहोत्री व अंकित यादव, बदौसा थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रजोले चौधरी व आरक्षी रेनू देवी को पुलिस लाइन भेजा गया है। माना जा रहा कि यह स्थानांतरण अपने बीट में बेहतर काम न करने से किए गए हैं। एसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया वार्ता में अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा था कि बीट सिपाहियों को सक्रिय किया जाएगा। जो जिम्मेदारी में खरे नहीं उतरेंगे उन्हें हटाया जाएगा। यह स्थानांतरण भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें