फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कान्हा पशु स्थल में 2.79 करोड़ का भुगतान

Mon, 07 Jan 2019 11:45 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मटौंध में अधूरा पड़ा कान्हा पशु आश्रय स्थल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मटौंध नगर पंचायत में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन ‘कान्हा पशु आश्रय स्थल’ जांच के घेरे में है। अधूरे निर्माण के बाद भी दूसरे ठेकेदार को 1.09 करोड़ रुपये का भुगतान कर देने की शिकायत के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।  वर्ष 2013-14 में सपा सरकार ने नगर पंचायत मटौंध, अतर्रा व तिंदवारी में ‘कान्हा पशु आश्रय स्थल’ के निर्माण की मंजूरी देकर 7 करोड़ से अधिक धनराशि आवंटित की थी।

विज्ञापन


चार साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी तीनों पशु आश्रय केंद्र अधूरे पड़े हैं। डीएम के आदेश पर तिंदवारी का पशु आश्रय केंद्र अधूरा ही संचालित कर दिया गया है। उधर, मटौंध के समाजसेवी हबीब ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि मटौंध नगर पंचायत में पशु आश्रय केंद्र निर्माण के लिए शासन ने 3.76 करोड़ की धनराशि जारी की है। इसमें 1.70 करोड़ रुपये ठेकेदार को पहले ही दिए जा चुके हैं। आश्रय केंद्र अभी अधूरा है, लेकिन नगर पंचायत ने 1.09 करोड़ की धनराशि का भुगतान दूसरे ठेकेदार को कर दिया है। डीएम हीरालाल ने डिप्टी कलक्टर व मुख्य कोषाधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। 

तीनों पशु आश्रय स्थल विवादित 
समाजसेवी का कहना है कि नगर पंचायत मटौध का कान्हा पशु आश्रय स्थल ग्राम पंचायत की भूमि में व तिंदवारी का पशु आश्रय स्थल शमशान के लिए आरक्षित भूमि पर बनाए जा रहे हैं। पूर्व में एसडीएम की जांच में यह बात साबित हो चुकी है। इसके बाद भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
अनियमितता मिलने पर कार्रवाई होगी 
नगर पंचायत मटौंध के प्रभारी ईओ/डिप्टी कलक्टर संदीप कुमार का कहना है कि समाजसेवी की शिकायत की जानकारी आज ही मिली है। सरकारी काम से वे दो दिन से इलाहाबाद में हैं। लौटने पर पत्रावली को देखा जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 
तिंदवारी पशु आश्रय स्थल को 54 लाख जारी 
बांदा। नगर पंचायत तिंदवारी के अधूरे संचालित ‘कान्हा पशु आश्रय स्थल’ में पशुओं के चारा भूसा के लिए शासन ने 54 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार बाजपेयी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि से पशुओं के चारा भूसा, पानी आदि की व्यवस्था की जाए। तीन दिन के अंदर पशुओं का सत्यापन का आख्या शासन को प्रेषित की जाए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें