फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवें रोजे के इफ्तार के साथ पहला अशरा रखसत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गुरुवार को सूरज ढलते ही 10वें रोजे के इफ्तार के साथ रमजान माह का पहला अशरा खत्म हो गया। इसे रहमत का अशरा कहा जाता है। अब शुरू हुआ दूसरा अशरा मगफिरत का है। यह 20 रमजान तक चलेगा। उधर, रमजान माह के एक तिहाई दिन पूरे हो जाने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह के दौरान कुरान पाठ पूरा होने का सिलसिला जारी है। बाजार में ईद की खरीददारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रमजान माह को तीन अशरों (हिस्सों) में बांटा गया है। यह 10-10 दिन के हैं। तीनों अशरों की अलग अहमियत और मान्यता है। गुरुवार को 10 रोजे पूरे हो गए। उधर, बुधवार की देर रात नवाबी जामा मस्जिद में तरावीह के दौरान सुना जाने वाला कुरान पाठ पूरा हो गया। यहां मदरसा जामिया अरबिया हथौरा के नाजिम मौलाना कारी हबीब अहमद के बेटे हाफिज अनस ने इमामत करते हुए कुरान सुनाया। समापन पर मुतवल्ली शेख सादी जमां ने लड्डू वितरित कराए।

उधर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां के ईदगाह रोड स्थित आवास पर भी तरावीह में कुरान पाठ पूरा हुआ। यहां भी मिठाई बांटी गई। उधर, अब ईद की खरीदफरोख्त भी शुरू हो गई है। फिलहाल सबसे ज्यादा रुझान कपड़ों की दुकानों और टेलरिंग शॉप में है। यहां देर रात तक खरीद-फरोख्त चल रही है।
विज्ञापन


कोतवाली रोड स्थित दुकानों में आधी रात तक खरीददारों की भीड़ हो रही है। इसमें ज्यादातर नकाबपोश महिलाएं, युवतियां और बच्चे हैं। कपड़े के कारोबारी हाजी महफूजुर्रहमान और हाजी हिफजुर्रहमान ने बताया कि ईद के मद्देनजर खरीददारों की पसंद के मुताबिक माल मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें