बांदा। मिशन पीएम मोदी अगेन युवा मोर्चा ने शनिवार को डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे गए शिकायतीपत्र में कहा है कि संगठन महामंत्री प्रबल शुक्ला 10 जनवरी को हजरत निजामुद्दीन से बांदा आ रहे थे।
ट्रेन में टीटी और दो पुलिस कर्मियों ने उनके डिजिटल टिकट को नहीं माना और जबरन 1200 रुपये वसूल लिए। रसीद भी नहीं दी। यह डिजिटल इंडिया की छवि खराब करने की घटना है।
जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सूरज सिंह दिनकर, प्रदीप निगम, अमन मिश्रा, रुद्राक्ष शुक्ला, प्रकाश रैकवार, अंब्रेश सिंह, संगम और सत्यम यादव आदि शामिल रहे।