बांदा। बीएड और बीटीसी छात्र अपने दो सूत्री प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार से मंडल मुख्यालय में अशोक लाट पर धरना शुरू कर दिया, जो शुक्रवार को भी होगा।
छात्रों का कहना है कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बीएड और बीटीसी अभ्यर्थियों को पिछली बार की तरह इस बार भी कट ऑफ मेरिट की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही एकेडमिक मेरिट को खत्म किया जाए। इन्हीं दोनों मांगों को लेकर बीएड और बीटीसी छात्र संघ के तत्वावधान में धरना दिया जा रहा है।
छात्र-छात्राओं में संदीप कुमार, पंकज कुमार, देवीदयाल पाल, दीपक कुमार, योगी सिंह, प्रदीप कुमार पाल, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार साहू, राजूलाल, वीरेंद्र पटेल, शिवजीत सिंह, प्रिया सिंह, नेहा सिंह, प्रीति सिंह, मनी सिंह पटेल, शिवकरन, गुड़िया देवी आदि शामिल रहे।