बांदा। खुरहंड में आयोजित रामकथा में गुरुवार को अंतिम दिन कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम को हीरो बताया। साथ ही हीरो शब्द की व्याख्या की।
विधायक प्रकाश द्विवेदी की मेजबानी में उनके छोटे भाई स्व. कैलाश द्विवेदी की पुण्य तिथि पर आयोजित कथा आठवें दिन खत्म हो गई। बड़ी संख्या में श्रोताओं ने कथा सुनी। कथावाचक ने कहा कि श्रीराम सुंदर भी बहुत थे। विश्व में उनके समान कोई सुंदर नहीं है। न ही उनके बराबर गुरुवार है।
उनका अवतार शिक्षण अवतार माना जाता है। राम और हनुमान के प्रेम का वर्णन करते हुए जगद्गुरु ने बालि वध की कथा सुनाई। अंतिम दिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी, वरिष्ठ प्रचारक उमाकांत, अरविंद, राजेंद्र, भाजपा संसदीय क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ला, जिला पंचायत के एएमए संतोष त्रिपाठी, संजय पांडेय, युवराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रोता उपस्थित रहे।