फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला में बनारस व मेरठ और पुरुषों में लखनऊ-झांसी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। राज्य स्तरीय हाकी टूर्नामेंट अब फाइनल के पायदान पर पहुंच गया है। मंगलवार को महिला और पुरुष टीमों के अलग-अलग सेमीफाइनल में प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर बनारस, मेरठ, झांसी और लखनऊ टीमें फाइलन में प्रवेश कर गईं। बुधवार को बनारस और मेरठ के बीच महिला और नार्दन रेलवे लखनऊ व झांसी के बीच पुरुष टीमों के फाइनल मैच होंगे। मेजबान बांदा की टीम फाइनल से बाहर हो गई।


राइफल क्लब ग्राउंड में चल रही डॉ. गिरिजा शंकर मेमोरियल राज्य स्तरीय हाकी टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल बनारस और बरेली की महिला टीमों के बीच हुआ। बनारस टीम की कप्तान परवीन ने एक गोल मारते हुए बरेली को 0-1 से पराजित कर दिया। दूसरे सेमीफाइनल में मेरठ और बांदा की महिला टीमें भिड़ीं। इसमें मेरठ की कप्तान पूजा ने दो गोल करके बांदा को 2-0 से हराया। पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में झांसी वर्कशाप ने केडी सिंह बाबू एकडमी टीम को 4-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। झांसी के कप्तान रावेंद्र ने दो और इरफान व इमरान ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन


लखनऊ टीम के दीपक ने मात्र एक गोल किया। पुरुष टीम का दूसरा सेमीफाइनल नार्दन रेलवे लखनऊ और बांदा के बीच हुआ। लखनऊ टीम ने 2-1 से विजय हासिल की। लखनऊ टीम के नंदन और राजकुमार ने एक-एक गोल किए। बांदा के शुभम ने एक गोल मारा।
विज्ञापन



सेमीफाइनल जीतने के बाद अब बुधवार को महिला टीमों में बनारस और मेरठ के बीच फाइनल मुकाबला होगा। पुरुष हाकी टीम का फाइनल नादर्न रेलवे लखनऊ और झांसी वर्कशाप खेलेंगी। रेफरी शब्बीर शाह, खुर्शीद अहमद, रवि जायसवाल, ऋषि कुमार और विवेक सोनी रहे। कमेंटेटर राशिद वली खां, महेश साहिल, राजेंद्र अवस्थी व सैय्यद अल्तमश थे। मैचों की शुरुआत कराने वालों में पुलिस अधीक्षक शालिनी भी शामिल रहीं। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाए। उनके अलावा भाजपा नेता ममता मिश्रा, एसबीआई मैनेजर विजय कुमार त्रिपाठी और शिक्षाधिकारी जमीरुद्दीन सिद्दीकी ने भी मैचों का उद्घाटन किया। आयोजन समिति के संरक्षक दिनेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष वासिफ जमां खां सहित वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीकृष्ण चौरसिया (लल्ला भइया), मुन्ने मगरबी, शब्बीर यार खां, जितेंद्र शर्मा, मुदित शर्मा, राजेश दीक्षित, वीरेंद्र सिंह चंदेल, शेखर शर्मा, दीपक त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, कैलाश मेहरा, अनिल अवस्थी, कौशल किशोर सैनी, बाबा फरीद भारती आदि उपस्थित रहे।

-राज्य स्तरीय हाकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज
-सेमीफाइनल हारकर मेजबान बांदा बाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें