फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार-90 पार’ नारे के साथ होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अबकी बार-90 पार। यानी लोकसभा चुनाव में 90 फीसदी मतदान का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। इससे जनपद को बड़ा फायदा मिलेगा और अलग पहचान बनेगी। मतदाता जागरुकता अभियान को परवान चढ़ाने के लिए जनपद की तीन बालिकाओं को अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।
विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड में सोमवार को मतदाता जागरुकता अभियान के भव्य पंडाल में भारी भीड़ जुटी। गांवों से आईं आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम, सचिव, प्रधान व अन्य ग्राम स्तरीय कर्मियों के अलावा आम मतदाता भी शामिल थे। डीएम हीरा लाल ने उन्हें अपने अनोखे अंदाज में संबोधित करते हुए 90 फीसदी मतदान का लक्ष्य पूरा करने को जमकर प्रेरित किया। नारा दिया कि अबकी बार-90 पार।

उन्होंने कहा कि हर मतदाता अपने वोट की कीमत समझें। सही प्रतिनिधि चुनें। ताकि बाद में पछताना न पड़े। इसका कोई शार्टकट नहीं होता। मतदान से लोकतंत्र मजबूत करें। कहा कि मतदान दिवस को मेला दिवस जैसा बनाएं। चाय-पानी की व्यवस्था रहेगी। किसी मतदाता को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी भारी मतदान की अलख जगाई गई। पहली बार बने मतदाताओं और बुजुर्ग वोटर्स को सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि जनपद की तीन बालिकाओं शिवानी, अंजली वर्मा और विजेता को लक्ष्य 90 प्लस अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

एडीआर के स्टेट समन्वयक अनिल कुमार शर्मा ने भी मतदाताओं को भारी मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे जनपद की शान बढ़ेगी। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, पूर्व सीडीओ हीरालाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्रनाथ आदि उपस्थित रहे।

होर्डिंग्स हटाने का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
बांदा। आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों की होर्डिंग्स हटाने के रविवार की शाम शुरू हुए अभियान का सोमवार को डीएम हीरा लाल और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने खुद शहर में घूमकर निरीक्षण किया। कोतवाली रोड, महेश्वरी देवी आदि इलाके देखे। नगर पालिका ईओ को निर्देश दिया कि कोई भी राजनैतिक होर्डिंग्स नजर नहीं आनी चाहिए। एडीएम संतोष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, निर्वाचन विभाग के रहीम खां इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



तीन बालिकाएं बनीं अभियान की ब्रांड एंबेसडर
मतदाता जागरुकता अभियान में डीएम ने भरा जोश
ग्राम स्तरीय कर्मियों और मतदाताओं को टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें