बांदा। संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली रोड निवासी कंचन (16) पुत्री रमेश सोनी को पेट दर्द की शिकायत पर बुधवार को सुबह परिजन सीएचसी ले जा रहे थे। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के मुड़वारा गांव में नितिन (3) पुत्र निर्मल आग से झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।