फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके पास प्रेम धन, नहीं है निर्धन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परसौड़ा गांव मे श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन आचार्य रसराज महाराज ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। प्रेम धन को सबसे बड़ा धन बताया। कहा कि जिसके पास यह धन है वह कभी निर्धन नहीं हो सकता। रविवार को कथा व्यास मे बताया कि कृष्ण और सुदामा दो मित्रों का मिलन नहीं बल्कि जीव और ईश्वर का मिलन था।
विज्ञापन


सच्ची मित्रता के लिए लोग आज भी कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हैं। कहा कि श्रद्धा के बिना भक्ति नहीं होती। भगवान के चरणों में सर्वस्य समर्पण कर मन में पे्रम से अनुसंधान करना ही भक्ति है। भगवान श्रीकृष्ण को सत्य के नाम से पुकारा जाता है।

जहां सत्य होता है वहां भगवान जन्म लेते हैं। कथा परीक्षित रामस्वरूप गुप्ता, फुलिया देवी, रामप्रकाश गुप्ता, बनारसीदास गुप्ता, ओमप्रकाश, रामकरन, किरन, नीलम, मधु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें