फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब गए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तालाब गए 12 वर्षीय बालक की बिजली के टूटे तार के करंट से मौत हो गई। घटना से खफा ग्रामीणों ने बांस-बल्ली पर झूलते तारों को हटाने की मांग की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट की है।
विज्ञापन


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव की है। भुल्लू यादव का पुत्र सत्यम यादव रविवार की सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब पर गया था। वहां टूटकर गिरे बिजली की तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे तार से अलग कर पीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि सत्यम दो भाइयों में बड़ा था और गांव के ही स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। उधर, घटना से खफा ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे खींची गई बिजली लाइनों का विरोध किया। अधिकारियों से शीघ्र हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि टूटी बिजली लाइन गैस एजेंसी गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर एजेंसी संचालक विक्रमजीत सिंह के खिलाफ धारा 304 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें