अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जिला अस्पताल में वायरल बुखार से युवक की मौत हो गई। 12 से ज्यादा अन्य मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव का सुखराम (45) केवट चार दिन से वायरल बुखार से पीड़ित था। परिजन उसका इलाज पास के क्लीनिक में करा रहे थे। शुक्रवार को दोपहर जिला अस्पताल ले आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता ने बताया कि वह मजदूरी करता था। अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया। उधर, बुखार पीड़ित मर्का थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव की पल्लवी (10) पुत्री संजीव , कमासिन का जितेंद्र (25) पुत्र द्धारिका प्रसाद , गिरवां का धर्मेंद्र (24) पुत्र शिव प्रसाद, अतर्रा की सहदईया (51) पत्नी राम औतार, छाबी तालाब की शिवानी (10) पुत्री अनिल, गायत्री नगर की संतोष देवी (40) पत्नी प्रीतम प्रसाद, बदौसा की रनुवा (50) पत्नी राम निहोर, मौदहा का राम प्रकाश (50) पुत्र कंधी, बिजली खेड़ा की केश कुमारी (28) पत्नी अरविंद, बलखंडीनाका की शिल्पी (18) पुत्री रमेश आदि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आर के गुप्ता ने बताया की बदलते मौसम से बुखार, पेट दर्द , खांसी, जुखाम आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
----------