बांदा। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने अपने कार्यकाल की दूसरी तबादला लिस्ट में 39 सब इंसपेक्टरों (उप निरीक्षकों) के तबादले कर दिए हैं। इसके पहले नौ थाना और कोतवाली के इंचार्ज बदले थे। शनिवार की शाम किए गए तबादलों में एक दर्जन चौकी प्रभारी और बांदा शहर व देहात कोतवाली समेत कई थानों के एसएसआई भी शामिल हैं।
मंडी समिति चौकी प्रभारी नीरज कुमार यादव को कुरसेजा चौकी (तिंदवारी), भूरागढ़ चौकी प्रभारी अशोक निगम को मंडी समिति चौकी प्रभारी, कुरसेजा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी को अतर्रा थाना, बेंदा घाट चौकी प्रभारी लाखन सिंह को बिलगांव चौकी प्रभारी, कालिंजर किला चौकी प्रभारी सियाराम को ओरन चौकी प्रभारी, ओरन चौकी इंचार्ज विजय सिंह को भूरागढ़ चौकी, अतर्रा कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्रचंद्र पांडेय को सिंहपुर चौकी,
महुटा चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह को काजीटोला चौकी, बिलगांव चौकी प्रभारी अमानदास को अतर्रा कस्बा चौकी, खुरहंड चौकी प्रभारी जितेंद्र दीक्षित को थाना बिसंडा और बबेरू कस्बा चौकी प्रभारी शेरे आलम को एसएसआई अतर्रा बनाया गया है। उप निरीक्षक सदाशिव मौर्य को अतर्रा से चौकी प्रभारी बेंदाघाट, राकेश सिंह को बिसंडा से चौकी प्रभारी खुरहंड, रविंद्र प्रताप सिंह को कालिंजर से जसपुरा,
संतकुमार कुशवाहा को बिसंडा से शहर कोतवाली, कमलेश सिंह यादव को अतर्रा से तिंदवारी, नरेशचंद्र निगम को बिसंडा से अतर्रा, रणंजय सिंह को बिसंडा से मरका, सुल्तान सिंह को मरका से फतेहगंज, जयगोविंद को शहर कोतवाली से तिंदवारी, रमेश यादव को अतर्रा से चिल्ला, प्रवीण सिंह को तिंदवारी से प्रभारी चौकी महुटा, राजेश यादव को मटौंध से पैलानी, भगवानदीन को जसपुरा से अतर्रा,
हरिश्चंद्र शर्मा को पैलानी से जसपुरा, विनोद कुमार सिंह को जसपुरा से तिंदवारी, रमेशचंद्र पांडेय को बिसंडा से फतेहगंज, मुन्नीलाल को शहर कोतवाली से कालिंजर, मथुरा प्रसाद चौबे को तिंदवारी से जसपुरा, टीकाराम वर्मा को फतेहगंज से बिसंडा, ओमप्रकाश द्विवेदी को नरैनी से गिरवां, कैलाशबाबू को चिल्ला से बिसंडा,
राकेश पाल को गिरवां से अतर्रा, रणधीर सिंह गौर को अतर्रा से गिरवां, दीपक चौधरी को अतर्रा से बबेरू कस्बा चौकी और बांदा शहर कोतवाली के एसएसआई गणेश शंकर दुबे को एसएसआई देहात कोतवाली और देहात कोतवाली के एसएसआई तारा चंद्र को बांदा शहर कोतवाली का एसएसआई नियुक्त किया गया है।
-एसपी ने जारी की तबादले की दूसरी लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो