फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर व दृष्टि बाधित बच्चों पर खर्च होंगे 91 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में मूकबधिर और दृष्टि बाधित बच्चों पर प्रदेश सरकार करीब 91 लाख रुपये खर्च करेगी। यह बजट शिक्षा, भोजन, ड्रेस और अन्य सुविधाओं पर खर्च होगा। आवासीय कैंप में 60-60 बच्चों को प्रवेश मिलेगा। हमीरपुर व जालौन को छोड़कर महोबा, बांदा, चित्रकूट, झांसी व ललितपुर के लिए करीब 18-18 लाख रुपये सर्व शिक्षा अभियान से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी जनपदों में आवासीय ‘एक्सीलेरेटेड लर्निंग’ कैंप संचालित किए जा रहे हैं। यह 10 माह तक चलेंगे। कैंपों में बच्चों की देखरेख के लिए केयरटेकर और पढ़ाई के लिए बाकायदा शिक्षक नियुक्त होंगे। कैंपों में बच्चों को खाने-पीने व रहने की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

भोजन के साथ फल, दूध, अंडे और अन्य चटपटी चीजें मिलेंगी। साथ ही जूते-मोजे, ड्रेस, गर्म कपड़े, साबुन, मंजन आदि भी दिए जाएंगे। सर्वशिक्षा अभियान राज्य परियोजना निदेशक डॉ.वेदपति मिश्र ने बुंदेलखंड के महोबा, बांदा, चित्रकूट, झांसी और ललितपुर जिले में 18,18,960 रुपये प्रति कैंप के हिसाब से बजट दिया है। कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इस बाबत सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अरविंद कुमार अस्थाना ने बताया कि अलीगंज स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय और पुलिस लाइन में एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप शुरू कर दिए गए है। बजट मिलने के बाद जिला स्तरीय समिति में वार्डेन व केयरटेकर आदि का चयन किया जाएगा। मूकबधिर और दृष्टि बाधित बच्चों के दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन


-कैंप में मुफ्त शिक्षा के साथ मिलेगा गुणवत्तायुक्त भोजन
-परियोजना निदेशक ने पांच जिलों के लिए दिया बजट
-हमीरपुर व जालौन में नहीं संचालित होंगे लर्निंग कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें