फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में 22 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन के विरुद्ध बुधवार से प्रशासन और पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान में गुरुवार जिले के विभिन्न थानों में कुल 22 लोगों के विरुद्ध अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कर इनमें ज्यादातर को गिरफ्तार किया गया। कई को जमानत पर छोड़ दिया गया। बांदा कोतवाली में 14 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी गई है। इसमें दो पट्टाधारक भी हैं। बांदा में दो और नरैनी क्षेत्र में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


शहर के नजदीक स्थित हटेटीपुरवा- 1 में अवैध खनन मामले में बुधवार को पांच पोकलैंड और दो जेसीबी मशीन सीज की थीं। इसी खदान के शैलेंद्र यादव और खदान-2 के वीर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट की गई है। इसके अलावा 10 अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

लमेहटा (बदौसा) और पैलानी खदान में भी दो-दो लोगों पर रिपोर्ट हुई है। हालांकि खनिज अधिकारी इनके नाम बताने में बुधवार से ही हीलाहवाली कर रहे हैं। लमेहटा खदान में रामराज सिंह पुत्र बुद्धू सिंह और धर्मेंद्र सिंह पुत्र गिरजा नंदन (छतरपुर) के विरुद्ध एफआईआर की जानकारी थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने दी है।
विज्ञापन


पैलानी थाने में बबलू (मटौंध) और कृष्ण कुमार (खप्टिहा खुर्द) की एफआईआर हुई है। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक एमपी की सरहद के पास बारबंद (नसेनी) खदान में राजवीर पुत्र शमसेर सिंह और उपेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह (भिंड) और जेसीबी चालक जगजीवन निषाद पुत्र विजय बहादुर (पैलानी) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह चांदादेव खदान में जेसीबी चालक शबाब पुत्र सलीम (फतेहपुर) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी हुई है। कुछ आरोपियाें को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


-बांदा, नरैनी, बदौसा थानों में दर्ज हुए केस
-कई को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें