फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूट के भूजल स्तर में कुछ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री-मानसून का मौसम अबकी बांदा और चित्रकूट जनपदों के लिए राहत की उम्मीदें लेकर आया है। तेजी से घट रहे भूगर्भ जल स्तर संकट से जूझ रहे इन दोनों जिलों में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्री-मानसून जल स्तर में वृद्धि हुई है। बांदा में अधिकतम ढाई मीटर और चित्रकूट में सवा तीन मीटर तक भूजल स्तर बढ़ा है। मौजूदा मानसून में बारिश ठीकठाक हुई तो इसमें और सुधार होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पूरा बुंदेलखंड भूगर्भ जल स्तर संकट से जूझ रहा है। हर साल तेजी से घट रहे जलस्तर से यहां पानी का संकट गहराता जा रहा है। कई जनपदों में कुछ इलाके डार्क जोन श्रेणी में आ गए हैं। औसतन 6-7 मीटर तक पानी नीचे चला गया था लेकिन अब इसमें सुधार की उम्मीदें जागी हैं। भूगर्भ जल विभाग की रिपोर्ट से पता चला है कि बांदा और चित्रकूट जनपदों में भूजल स्तर ऊपर आया है। वर्ष 2016 के मुकाबले वर्ष 2017 की प्री-मानसून जल स्तर रिपोर्ट में बांदा के 8 में से 7 और चित्रकूट के सभी पांच ब्लाकों में भूजल स्तर बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक बांदा जनपद में औसतन 0.85 मीटर और चित्रकूट जनपद में 2.89 मीटर भूजल स्तर सुधरा है।

महोबा को छोड़कर पूरे मंडल में भूजल स्तर सुधरा
बांदा। प्री-मानसून भूजल स्तर रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि चित्रकूटधाम मंडल में महोबा को छोड़कर तीन अन्य जनपदों के भूजल स्तर में सुधार हुआ है। यह क्षेत्र ‘क्रिटकल’ से ‘सेमी क्रिटकल’ श्रेणी में आ गए है। इनमें बांदा जनपद में तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक शामिल हैं। इन दोनों इलाकों को कई वर्ष पूर्व ‘डार्क जोन’ घोषित किया जा चुका था। लेकिन भूजल विभाग की ताजी रिपोर्ट के मुताबिक यह दोनों ब्लाक डार्क जोन श्रेणी से हटकर अब ‘सेमी क्रिटकल’ श्रेणी में आ गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह चित्रकूट जनपद में मऊ व रामनगर ‘क्रिटकल’ से ‘सेमी क्रिटकल’ स्थिति में आ गए हैं। हमीरपुर जनपद में सुमेरपुर व सरीला ब्लाकों में भूजल स्तर बढ़ने से यह दोनों ब्लाक सुरक्षित जोन में पहुंच गए हैं। अलबत्ता महोबा में कुछ खास सुधार नहीं हुआ। यहां जैतपुर, चरखारी, पनवाड़ी और कबरई ब्लाक ‘क्रिटकल’ श्रेणी में ही बरकरार हैं।
विज्ञापन



बांदा जनपद में वर्ष 2016 के मुकाबले वर्ष 2017 में प्री-मानसून भूजल स्तर की स्थिति (मीटर में)

ब्लाक 2016 2017 सुधार
--- ----- ----- -----
बड़ोखर 9.83 7.13 2.10
तिंदवारी 16.75 16.47 0.28
महुआ 6.75 6.26 0.49
कमासिन 16.25 14.93 1.32
बिसंडा 8.18 7.79 0.39
जसपुरा 19.35 19.21 0.14
नरैनी 8.57 6.06 2.51


चित्रकूट जनपद में वर्ष 2016 के मुकाबले वर्ष 2017 में प्री-मानसून भूजल स्तर की स्थिति (मीटर में)-

ब्लाक 2016 2017 सुधार
--- ----- ----- -----
पहाड़ी 15.17 11.98 3.28
मानिकपुर 10.98 6.34 2.64
मऊ 15.26 12.36 2.90
रामनगर 10.06 8.50 1.56
कर्वी 9.76 7.73 2.03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें