फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में 18 और कोरोना से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों की श्रृंखला में शुक्रवार को 18 नाम और जुड़ गए। देर शाम झांसी से आई जांच रिपोर्ट में इन्हें पॉजिटिव पाया गया। इन संक्रमितों में सात महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा 8 नए मरीज शहर के सर्वोदय नगर के पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आवास विकास-ए ब्लॉक कालोनी के तीन मरीज शामिल हैं। जिला अस्पताल का एक और नई बाजार (बदौसा) के दो तथा कुसुमा गांव के दो मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एक 35 वर्षीय महिला अतर्रा की भी है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने देर शाम इनकी पुष्टि की। इन्हें मिलाकर बांदा में इस समय सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 114 पहुंच गया है। अब तक कुल 229 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 115 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें