फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में आग से 18 घर जले

Wed, 29 May 2019 11:46 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग से 10 घर जल गए और लाखों रुपये की गृहस्थी राख हो गई। तेज हवाओं से फैल रही आग को काबू करने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट गए। प्रशासन और पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। बेघर हो गए परिवारों के लिए खाना आदि का इंतजाम कराया। उधर, कोर्रही गांव में कूड़े की चिंगारी से आठ घर जल गए।

विज्ञापन


महोखर गांव में बुधवार को दोपहर आग की शुरुआत सदलुवा प्रजापति के घर से हुई। आग ने उसके पुत्र मइयादीन, मोहन और छेदीलाल प्रजापति समेत नन्हे खां और उसके पुत्र सुभानी, शफीक व जहांगीर, छंगा पुत्र मसुरिया प्रजापति तथा राजकुमार पुत्र छिदुवा प्रजापति के घर भी चपेट में आ गए। बेकाबू आग को काबू में लाने तक 10 घर और उनकी गृहस्थी राख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, एएसपी एलबीके पाल, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह (नगर) व राघवेंद्र सिंह (सदर) समेत राजस्व कर्मी भी मौके पहुंचे। गृह स्वामियों ने लगभग 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान बताया है। ग्राम प्रधान रामसजीवन वर्मा ने बताया कि अग्निकांड पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था कराई गई है। अधिकारियों ने कोटेदार को अनाज देने के निर्देश दिए हैं। उधर, मदद की मांग लेकर अग्निकांड पीड़ितों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अफसरों के समझाने पर आधा घंटा बाद जाम खत्म हो गया।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में कूड़े की चिंगारी से छेद्दा पुत्र चुन्ना वर्मा, अरविंद पुत्र नन्ना वर्मा, दुर्गा, तोताराम, कंजा व मिजाजी पुत्रगण रग्घू आरख, रग्घू पुत्र पितुवा और नथुवा पुत्र सजीवन वर्मा के घर और गृहस्थी जल गए। कंजा (40) झुलस गया। पीएचसी में उसका इलाज हुआ। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू की। कानूनगो व लेखपाल ने अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। कोटेदार को मदद के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें