फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 18 कर्जदार किसानों के ट्रैक्टर नीलाम

Mon, 13 Apr 2015 11:37 PM IST
रशीद सिद्दीकी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से कर्ज वसूली में सख्ती न करने के केंद्र और राज्य सरकारों के वादों की बुंदेलखंड में खुली धज्जियां उड़ गईं। ओला और बारिश जैसी दैवीय आपदाओं से कंगाल हुए किसानों पर भारतीय स्टेट बैंक ने कहर ढा दिया। सोमवार को 18 कर्जदार किसानों के ट्रैक्टर नीलाम कर दिए। इन किसानों पर बैंक ने अपना 70 लाख रुपया बकाया बताया है। ट्रैक्टरों की ई-नीलामी की गई। यानी इनकी ऑनलाइन बोली लगवाई गई थी।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की हमीरपुर, बांदा और महोबा जनपदों की कई ब्रांचों से किसानों ने कई वर्ष पूर्व ट्रैक्टर के लिए कर्ज लिया था। लगातार दैवीय आपदा झेल रहे किसान कर्ज की अदायगी नहीं कर सके। फरवरी माह में भारी ओलावृष्टि और बारिश से बुंदेलखंड में मची तबाही के बाद केंद्र और राज्य सरकारों ने किसानों का किसी तरह का उत्पीड़न न किए जाने की घोषणा की थी।

प्रदेश सरकार ने आरसी, रिकवरी, नीलामी आदि पर सख्ती से रोक लगा रखी है। बावजूद इसके स्टेट बैंक ने अपने सरफेसी अधिनियम-2002 का हवाला देकर पहले 12 मार्च को नोटिस प्रकाशित की और फिर सोमवार (13) अप्रैल को इन किसानों के ट्रैक्टर नीलाम कर दिए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर नीलामी की यह प्रक्रिया दोपहर 11:30 से 3 बजे तक चली। इंटरनेट के जरिए लोगों ने बोली लगाई। जिन किसानों के ट्रैक्टर नीलाम हुए हैं उनमेें सबसे ज्यादा 16 किसान हमीरपुर के हैं। इनके अलावा एक-एक किसान बांदा व महोबा के हैं। बैंक ने इन किसानों पर कुल 70 लाख रुपया बकाया और ब्याज व अन्य खर्च अलग बताया है। यह ट्रैक्टर बैंक ने पहले ही उठवा लिए थे। इन्हें ‘जहां है जैसा है और जो कुछ है’ के आधार पर नीलाम किया गया।

ट्रैक्टर नीलामी का शिकार हुए किसानों का ब्योरा
1. चंद्रशेखर पुत्र पांछा, सिंघनपुर (हमीरपुर)। बकाया 3,80,185 रुपये। ट्रैक्टर (फार्म ट्रैक) यूपी 91सी 1670। बैंक ने 85 हजार बोली निर्धारित (आरक्षित मूल्य) की थी। यह एक लाख 35 हजार में नीलाम हुआ।

2. राजाराम व अन्य, मवाई खुर्द (हमीरपुर)। बकाया 3,65,843 रुपये। ट्रैक्टर (प्रीत)-3549, यूपी 91 सी 5154। निर्धारित बोली 65 हजार।

3. देवेंद्र सिंह पुत्र गजराज सिंह, गुढ़ार (हमीरपुर)। बकाया 3,84,772 रुपये। ट्रैक्टर (सोनालिका) यूपी 91 सी 1958। निर्धारित बोली 98 हजार।

4. विजय सिंह पुत्र कालिया, छिछरा (हमीरपुर)। बकाया 3,84,608 रुपये। ट्रैक्टर (बलवान-300) यूपी95ए 8723। निर्धारित बोली 52 हजार।

5. रामसनेही, रूरा (हमीरपुर)। बकाया 2,52,526 रुपये। ट्रैक्टर (स्वराज) यूपी91बी 000। निर्धारित बोली 57 हजार।

6. बृजगोपाल और रामपाल, जरावर (हमीरपुर)। बकाया 4,27,344 रुपये। ट्रैक्टर (न्यू हालैंड) यूपी 91 बी 4010। निर्धारित मूल्य 60 हजार।

7. राजनारायण उपाध्याय पुत्र रामबिहारी, गिरवां (बांदा)। बकाया 3,69,159 रुपये। ट्रैक्टर (महिंद्रा-265) यूपी90सी 3371। निर्धारित मूल्य 61 हजार।

8. मदेवा या मुल्लू पुत्र रामधर, खन्ना (महोबा)। बकाया 3,52,966 रुपये। ट्रैक्टर (स्कार्ट) यूपी 91 बी 6685। निर्धारित मूल्य 53 हजार।

9. छत्रपाल पुत्र विश्वनाथ, इथुरा (हमीरपुर)। बकाया 3,54,620 रुपये। ट्रैक्टर (एस्कार्ट-335) यूपी 91 सी 2586। निर्धारित मूल्य 90 हजार।

10. रामलाल पुत्र परशुराम सिंह, तरूना (हमीरपुर)। बकाया 3,34,572 रुपये। ट्रैक्टर (महिंद्रा-265) यूपी 91 बी 9755। निर्धारित मूल्य 90 हजार।

11. शिवरतन पुत्र बासुदेव, बकरई (हमीरपुर)। बकाया 4,82,317 रुपये। ट्रैक्टर (महिंद्रा-265)। निर्धारित मूल्य 79,500 रुपये।

12. शिवरतन पुत्र पृथ्वीराज, अलका छवरी (हमीपुर)। बकाया 4,29,094 रुपये। ट्रैक्टर (इंडो फार्म) यूपी 91 सी 0385। निर्धारित मूल्य 82 हजार।

13. खयालीराम पुत्र रामदीन, नौरंगा (हमीरपुर)। बकाया 5,18,240 रुपये। ट्रैक्टर (सोनालिका) यूपी 91 सी 7015। निर्धारित मूल्य 1,14,000 रुपये।

14. कौशल किशोर व जुगुल किशोर पुत्र चिरंजीलाल, अकौना (हमीरपुर)। बकाया 2,55,567। ट्रैक्टर (मैसी टैफे)। निर्धारित मूल्य 89 हजार।

15. मान सिंह व हर प्रसाद पुत्र रामलाल, गहानी (हमीरपुर)। बकाया 4,43,924 रुपये। ट्रैक्टर (स्टैंडर्ड)। निर्धारित मूल्य 64 हजार।

16. रामकृपाल पुत्र बलदेव, रिहूता मगरूठा (हमीरपुर)। बकाया 5,27,914। ट्रैक्टर (पावर ट्रैक) यूपी 91 बी 9053। निर्धारित मूल्य 59 हजार।

17. नाथू राम, छुरना (हमीरपुर)। बकाया 4,71,890 रुपये। ट्रैक्टर (स्वराज)। निर्धारित मूल्य 97 हजार।

18. दीना पुत्र तेनुका, झिन्नाविरा (हमीरपुर)। बकाया 2,64,510 रुपये। ट्रैक्टर (इंडोफार्म) यूपी 91 बी 1820। निर्धारित मूल्य 54,500 रुपये।

निर्धारित मूल्य से ज्यादा में नीलाम हुए ट्रैक्टर
बांदा। स्टेट बैंक द्वारा नीलाम किए गए किसानों के ट्रैक्टर में ज्यादातर बैंक द्वारा निर्धारित की गई कीमत से डेढ़ गुना कीमतों तक में नीलाम हुए। उदाहरण के तौर पर किसान चंद्रशेखर (सिंघनपुर, हमीरपुर) का ट्रैक्टर एक लाख 35 हजार में नीलाम हुआ। बैंक ने 85 हजार मूल्य निर्धारित किया था।

रामसनेही (रूरा, हमीरपुर) का ट्रैक्टर एक लाख 87 हजार में नीलाम हुआ। बैंक ने सिर्फ 57 हजार मूल्य आरक्षित किया था। राजनारायण उपाध्याय (गिरवां, बांदा) के ट्रैक्टर की बोली एक लाख 41 हजार में खत्म हुई। जबकि बैंक ने सिर्फ 61 हजार कीमत निर्धारित की थी।

मधेवा या मुल्लू (खन्ना, महोबा) का ट्रैक्टर 53 हजार में नीलाम हुआ। बैंक ने भी इतनी ही कीमत निर्धारित की थी। खयाली राम (नौरंगा, हमीरपुर) का ट्रैक्टर एक लाख 84 हजार रुपये में नीलाम किया गया। इसकी कीमत बैंक ने एक लाख 14 हजार रुपये निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें