फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक व डीसीएम से 18 भैंसे व 32 पड़वा बरामद, पांच गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिसंडा-बबेरू मंडी समिति के पास एक ट्रक व डीसीएम में 18 भैंसे व 32 पड़वा पकड़े हैं। इसमें सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मवेशियों को मध्य प्रदेश के सतना जिले से फतेहपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के अनूपपुर के जमड़ी गांव निवासी मोहम्मद वसीम, सतना के बजराह टोला निवासी डब्बू यादव, सतना के खूंटी गांव निवासी इरशाद, गढि़या टोला के इमरान अहमद व कौशांबी के मूरतगंज निवासी शादाब को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें