फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीबीटी राशि न मिलने से 17,652 बच्चे बिना स्वेटर के जा रहे स्कूल

Wed, 03 Dec 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करते बच्चे। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। सर्दी के बावजूद मंडल के हजारों परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब भी बिना स्वेटर के ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। कारण है कि डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से मिलने वाली 1200 रुपये की धनराशि बड़ी संख्या में अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंच सकी है। मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में कुल 17 हजार 652 अभिभावकों के खातों का अभी तक सत्यापित न होने के कारण यह धनराशि रोक दी गई है।
विज्ञापन

मंडल के 4,788 परिषदीय स्कूलों में कुल 4,21,431 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें बांदा जिले में 1,62,185, चित्रकूट में 1,04,537, हमीरपुर में 83,510 और महोबा में 71,199 छात्र अध्ययनरत हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक छात्र को यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे और स्कूल बैग खरीदने के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में भेजे जाने हैं। अधिकांश छात्रों के खाते में यह धनराशि भेजी जा चुकी है, लेकिन हजारों खातों का अभी भी अधूरे सत्यापन, गलत बैंक विवरण या निष्क्रिय खातों के कारण अटके पड़े हैं।
स्थिति यह है कि ठंड लगातार बढ़ रही है और सुबह के समय पाला गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। ऐसे में स्वेटर के अभाव में बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। अभिभावक भी चिंता में हैं कि कब तक राशि उनके खाते में आएगी ताकि वे बच्चों के लिए आवश्यक सामान खरीद सकें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों का पुन: सत्यापन कराया जा रहा है और जल्द ही सभी लंबित मामलों में धनराशि भेज दी जाएगी। हालांकि अभिभावकों का कहना है कि यह प्रक्रिया धीमी है और इसमें तेजी लाने की जरूरत है, ताकि बच्चों को सर्दी से राहत मिल सके। कुल मिलाकर खाते के सत्यापन में हो रही देरी ने हजारों बच्चों को सरकारी सुविधा से वंचित कर दिया है।
जैसे ही बैंक आवश्यक सुधार कर अपडेट भेजेंगे, डीबीटी तुरंत जारी कर दी जाएगी। सर्दी के इस मौसम में बच्चों को जल्द राहत प्रदान करने के लिए सभी प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- रति वर्मा, एडी बेसिक-चित्रकूटधाम मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें