फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो किसानों समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ठंड ने चार जानें और ले लीं। इनमें एक युवा और दूसरा वृद्ध किसान शामिल हैं। ये दोनों रात में खेत में थे। दो अन्य घटनाओं में वृद्ध महिला और किसान की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर इस सीजन में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन


सदर तहसील के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी अखिलेश (22) पुत्र जितेंद्र शुक्रवार की रात खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी ठंड की चपेट में आ जाने पर वह घर आ गया। तत्काल उसे पास के ही निजी क्लीनिक में दिखाया गया। कुछ ही देर बाद यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के नाम ढाई बीघा जमीन थी। कुछ खेत बटाई में लेकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव में राजकुमार विद्यार्थी (50) पुत्र मइयादीन रात में खेत की रखवाली कर रहा था। तभी उसे ठंड में ठिठुर गया। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही घर में उसकी मौत हो गई। वह 6-7 बीघे का काश्तकार था। पत्नी ममता ने बताया कि इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से डेढ़ लाख रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन


बबेरू के श्रृंगार थोक में रजुलिया (85) पत्नी अलादीन अपने नाती से मिलने बस में जा रही थी। रास्ते में उसकी ठंड से मौत हो गई। तहसीलदार सुनील कुमार ने स्वाभाविक मौत बताया है। एक अन्य घटना में नरैनी तहसील क्षेत्र के गिरवां थानांतर्गत महुआ गांव में शिवबदन (68) पुत्र दादू की शुक्रवार को दोपहर बाजार से घर आते समय ठंड लगने से हालत बिगड़ गई।

कुछ देर बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसके नाम 6 बीघा जमीन है। इनमें किसी भी शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। उधर, ठंड की चपेट में आकर मनीराम (30) निवासी सर्वोदय नगर (बांदा), रामसखी (35) निवासी बाबा तालाब (बांदा), अशोक कुमारी (45) निवासी खुरहंड (गिरवां) और रामबाबू (36) निवासी भरखरी की हालत बिगड़ गई। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें