फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 को इलाज और जांच का मुफ्त शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीमारियों के चल रहे मौसम के बीच गरीबों और इलाज का महंगा खर्च उठा न पाने वाले मरीजों की मदद के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ 10 अगस्त को मंडल मुख्यालय बांदा में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा। सचल लैब में खून संबंधी जांचें मुफ्त होंगी। गरीबों को दवाएं भी मिलेंगी। यहां के वरिष्ठ और मशहूर डाक्टर गरीबों के लिए समर्पित रहेंगे।
विज्ञापन


आर्य कन्या इंटर कालेज (निकट कचहरी रेलवे क्रासिंग) में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर चलेगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शरीक होंगे। जिले के सरकारी और गैर सरकारी कई वरिष्ठ चिकित्सक रोगियों का मुफ्त चेकअप करेंगे। शिविर स्थल पर ही ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की नोएडा से आ रही सचल पैथोलॉजी लैब (वैन) उपलब्ध रहेगी।

डाक्टरों द्वारा लिखी गईं खून संबंधी जांचे मुफ्त और तत्काल होंगी। शिविर में गरीब मरीजों की मदद के लिए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शांतनु ओमर और उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रिजेंटेटिव एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष खरे, सचिव शिवाकांत दुबे, कोषाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी अपने संगठनों की ओर से दवाएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अध्यक्ष डा.मोहम्मद रफीक सहित महिला रोग विशेषज्ञ डा.शबाना रफीक, बाल रोग विशेषज्ञ डा.एसआर वर्मा आदि शिविर में सहयोग करेंगे। उधर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग संयुक्त निदेशक डा.एनडी शर्मा ने भी शिविर में सहयोग का आश्वासन दिया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा.किशोरी लाल ने कई विशेषज्ञ डाक्टरों की शिविर में ड्यूटी लगाई है। वह खुद भी शिविर में शरीक होंगे।
विज्ञापन


-‘अमर उजाला फाउंडेशन’ का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर
-गरीब मरीजों का मुफ्त चेकअप और दवाएं
-मशहूर डाक्टर और दवा व्यवसायी देंगे सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें