सिकलोढ़ी गांव में शिलान्यास पर पूजा-अर्चना करते सांसद आरके सिंह पटेल व विधायक प्रकाश द्विवेदी।
- फोटो : BANDA
बांदा। छह गांवों को जोड़ने के लिए 17 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसे प्रधानमंत्री सड़क योजना में स्वीकृत किया गया है। रविवार को बिसंडा क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव में सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से शिलान्यास की रस्म की। शिलापट का अनावरण और पूजा-पाठ किया।
सांसद और विधायक ने बताया कि यह सड़क छिबांव, मकरी, नाई, सिकलोढ़ी और पुनाहुर गांवों को जोड़ते हुए बिसंडा-अतर्रा मुख्य मार्ग पर जुड़ेगी।
भाजपा बिसंडा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह, ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह सहित आशीष सिंह, अनिल गोयल, हरीओम शर्मा, विष्णु द्विवेदी, विक्रम खेंगर, ज्ञानदत्त पांडेय, ब्रजभूषण त्रिपाठी भी मौजूद रहे।