फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्लाट को फ्री होल्ड और बैनामा करने का झांसा देकर हड़पे साढ़े 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्लाट को फ्री होल्ड कराकर बैनामा कराने की बात कहकर 16 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। जब उसने मांग की तो धमकाया गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलर नाका मोहल्ला निवासी अमित सक्सेना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी नलिन कुमार मेहता व उसका पुत्र पीयूष मेहता पहली जुलाई 2021 को घर आए उनसे कहा कि जग्गोबाई के हाता के पास गूलरनाका में उनका एक प्लाट है। उस प्लाट को फ्री होल्ड कराना है। अगर वह 16 लाख 50 हजार रुपये दे दे तो वह प्लाट का फ्री होल्ड कराकर प्लाट का बैनामा उनके नाम कर देगा। विश्वास में आकर अमित ने तीन जुलाई को 16 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। नलिन ने तीन महीने में या तो प्लाट या फिर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। तीन महीने बाद जब अमित ने रुपया मांगा तो उन्होंने 15 लाख का चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इस बीच नलिन के पुत्र पीयूष का निधन हो गया। 25 अक्टूबर को उसे पता चला कि नलिन ने वह प्लाट बेच दिया है। अमित ने रुपये मांगे तो अब वह धमका रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई तो एसपी के आदेश पर आरोपी नलिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें