फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन का प्रयोग न करें-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। स्वच्छता अभियान के तहत डीएम ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में कूड़ा उठाने वाले वाहन ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैदल निरीक्षण के दौरान नरैनी रोड पर अतिक्रमण हटवाकर दुकानदारों को पालीथिन का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दुकानदारों से खुद रूबरू होकर कहा कि पालीथिन व डिस्पोजल गिलास आदि न बेचे न इस्तेमाल करें। होर्डिंग्स व बैनर और पटरियों पर अवैध ढंग से पड़ी बालू, ईंटा, सरिया आदि तत्काल हटाने को कहा। नगर पालिका ईओ अमर बहादुर सिंह को इस पर कड़ाई से अमल कराने को कहा।

गौराबाबा धाम के नजदीक पटे नाले को साफ कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान एक महिला केशकली ने डीएम से कहा कि जहां गलियों में गंदगी है, वहां नहीं ध्यान दिया जाता। वहां भी सफाई कराई जाए। इस पर डीएम महिला पर नाराज हो गए। निरीक्षण में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका ईओ व कर्मचारी समेत पुलिस फोर्स रही। उधर, फोटो लेते समय फोटोग्राफर को फटकार लगाते हुए डीएम ने भगा दिया। मीडिया कर्मियों ने डीएम के रवैए पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अतर्रा में कूड़ा वैन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
-पैदल घूमकर लोगों से की स्वच्छता की अपील
-महिला और फोटोग्राफर पर बरस पड़े डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें