फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आंगनबाड़ी केंद्रों में ड्यूटी छोड़कर कई दिनों से विकास भवन में धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के तेवर सख्त हो गए हैं। सोमवार को डीएम ने सभी एसडीएम, एबीएसए और सीडीपीओ से पांच-पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कराया। अफसरों की चेकिंग में 89 केंद्रों पर ताले बंद मिले। डीएम ने इन केंद्रों की आंगनबाड़ियों और सहायिकाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने रविवार को शाम जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को आरटी (वायरलेस संदेश) से निर्देश दिए थे कि सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच अपने-अपने क्षेत्रों के पांच-पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें। एबीएसए, सीडीपीआरओ आदि को भी साथ ले लें। चेकिंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की उपस्थिति देखें और आज ही रिपोर्ट भेजें।

उधर, सोमवार को सुबह विकास भवन के निरीक्षण में गए डीएम ने आंगनबाड़ियों को धरने पर बैठे देखा। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में करीब 89 केंद्रों पर ताले पड़े मिले। बगैर सूचना व सहमति के कार्यकत्रियां गायब मिलीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी इशरत जहां ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना सूचना बंद केंद्रों की कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बंद केंद्रों के कार्यकर्ताओं को दी जाएगी नोटिस
-डीएम ने अफसरों से कराया आकस्मिक निरीक्षण
-विकास भवन में धरना आंदोलन कर रही हैं आंगनबाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें