फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा आज, हर मस्जिद में इंतजाम खास

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रमजान माह के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज अदायगी के लिए मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में नमाजियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस की गई।
विज्ञापन


मुख्य नमाज शहर की नवाबी जामा मस्जिद में होगी। यहां मस्जिद के पूरे अंदरूनी हिस्से के अलावा बाहर मैदान तक शामियाने लगाए गए हैं। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के भी नमाजी बड़ी संख्या में आएंगे। मुतवल्ली शेख सादी जमां ने बताया कि नमाजियों की सहूलियत के लिए सभी संभव इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह कालवनगंज में शेख सरवर की मस्जिद, मरकज मस्जिद, बोड़ा मस्जिद, कचहरी मस्जिद, छावनी मस्जिद, ऊंट मोहाल, हैजा खाना, रब्बानियां मस्जिद, पीरा मस्जिद, अमानिया मस्जिद सहित शहर की लगभग ढाई दर्जन मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि हर मस्जिद में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मस्जिद में एक इंस्पेक्टर और दो उप निरीक्षक सहित पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष कांस्टेबिल तैनात रहेंगे। नमाज के समय मस्जिदों के सामने से यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्मी के मद्देनजर मस्जिद में पेयजल का इंतजाम किया गया है। उधर, पूर्व संख्या पर कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने शहर के सभी चौकी प्रभारियों की बैठक कर अलविदा की ड्यूटी संबंधी निर्देश दिए। उधर, बुधवार को नवाबी जामा मस्जिद में जफर मोटर मालिक (हाथीखाना) ने सामूहिक इफ्तार कराया। इसी तरह बबेरू, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी आदि में भी अलविदा की नमाज की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें