फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर व्यक्ति की आवाज बने मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मीडिया संगठनों ने विचार गोष्ठी आयोजित की। छावनी स्थित मैरिज हाल में आयोजित गोष्ठी मेें मीडिया के समक्ष चुनौतियां और इसमें सुधार पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


बताया गया कि 30 मई 1826 जुगुल किशोर शुक्ला ने भारत का पहला समाचार पत्र उदंत मार्तंड शुरू किया था। तब से 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकार करे समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति की आवाज बननी चाहिए।

अभय निगम ने पत्रकारों की जागरूकता पर जोर दिया। हरदेव त्रिपाठी ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित करने को कहा। स्व. सुरेशचंद्र गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्त सहित जीशान अख्तर, अरविंद गौतम, राजा तिवारी, पंकज द्विवेदी, मनोज जड़िया, संदीप कुमार, इलियास, संदीप तिवारी, श्रीश पांडेय, शिवम, प्रत्यूश मिश्रा, आमिर हुसैन, और अभिशेष शुक्ला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में आयोजित पत्रकारिता दिवस में राजाराम मोहन राय की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए। उनके जीवन पर चर्चा हुई। गया सिंह पटेल, विवेक कुमार सिंह, बलराम सिंह सेंगर, प्रभाकर त्रिपाठी, संजय अवस्थी, कासिद अली सिद्दीकी, अनवारुल हक सिद्दीकी, कौशल किशोर, अभिलाषा गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें