फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय झुलसी युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस चूल्हे में खाना बनाते समय झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में चिराग गिरने से युवती झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल गांव निवासी रानू (25) पत्नी रामनरेश 12 दिनों पूर्व घर में खाना बनाते समय झुलस गई थी।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि तीन माह पहले उज्ज्वला योजना से गैस सिलिंडर मिला था। इसी में खाना बनाते समय साड़ी में आग लग गई थी।

मृतका के पिता संतोष यादव व मां सुदामा (कलक्टर पुरवा) ने बताया कि तीन साल पूर्व शादी हुई थी। डेढ़ वर्षीय पुत्री है।

रानू चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव में सरिता (24) पत्नी रामबहादुर रविवार की रात ससुराल में आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने बताया कि बिजली गुल होने पर घर में चिराग जल रहा था। खाना बनाते समय चिराग सरिता के ऊपर गिर गया और कपड़ों में आग लग गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें