फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेलर मजदूर और बोरिंग कर्मी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। अलग-अलग घटनाओं में करंट ने दो युवकों की जान ले ली। एक मौत स्पेलर मोटर में करंट उतरने और दूसरी बोरिंग के दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन के स्पर्श में आ जाने से हुई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के कहला गांव निवासी छोटे निषाद का पुत्र जग्गू निषाद (23) शहर के खुटला मोहल्ले में स्पेलर में काम करता था। मंगलवार को सुबह स्पेलर के मोटर में करंट उतर आया। मोटर चालने के दौरान जग्गू करंट में चिपक गया। उसे बचाने में स्पेलर मालिक हर्षित को भी करंट लगा। नाजुक हालत में जग्गू को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के दादा कल्लू ने बताया कि जग्गू 6 साल से स्पेलर में काम कर रहा था। पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।
दूसरी घटना बबेरू क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव की है। कासगंज जिले के थानागांव निवासी शिवम (18) पुत्र सुरेंद्र बोरिंग मशीन में हेल्पर था। सोमवार की रात खेत में बोर कर रहा था। बोर से निकालते समय पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। हाईवोल्टेज करंट से शिवम बुरी तरह झुलस गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सीएचसी बबेरू में डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में बड़ा था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन



झुलसी युवती की मौत
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव स्थित ससुराल में आग से झुलसी रावेंद्र सिंह की पत्नी कोमल (35) की सोमवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि कोमल गैस चूल्हे में खाना बना रही थी। पुत्री की टक्कर से मिट्टी तेल भरा चिराग चूल्हे में गिरने से भड़की आग में झुलस गई थी। मृतका के दो पुत्रियां हैं। एक अन्य घटना में शहर के खुटला मोहल्ले में बड़कू की 18 वर्षीय पुत्री रोशनी मंगलवार को दोपहर चूल्हे में खाना बनाते समय दुपट्टे में आग लगने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो


फांसी लगाकर मजूदर ने जान दी
बांदा। चार दिन पहले प्रतापगढ़ से ईंट पाथकर आए युवा मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव में ठाकुरदीन (26) पुत्र चेहनू प्रजापति ने सोमवार की रात घर में खपरैल पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। देर रात पत्नी माया ने शव टंगा देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि मृतक ईंटा पाथकर परिवार पालता था। चार दिन पहले ही परिवार के साथ घर लौटा था। मानसिक रूप कमजोर था। मृतक के एक पुत्र है।



ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रेन से उतरते समय यात्री का धक्का लगने से हादसा हुआ। जबकि जीआरपी बीमारी से मौत बता रही है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के हथौरा गांव का मोहन प्रजापति (45) पुत्र महेश्वरी प्रसाद परिवार के साथ ग्वालियर में ईंटा पथाई की मजदूरी करता था। बारिश में काम बंद होने पर वह सोमवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस से सपरिवार घर वापस आ रहा था। बांदा प्लेटफार्म में ट्रेन से उतरते समय वह गिर गया। उसकी वहीं मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसी यात्री के धक्का देने से गिरकर मौत हुई। बताया कि मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। दूसरी तरफ जीआरपी का कहना है कि बीमारी के चलते यात्री की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असलियत स्पष्ट हो जाएगी। उधर, रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे शोपीस बने हैं। प्लेटफार्म में कैमरे चल रहे होते तो यात्री के गिरने की सच्चाई सामने आ जाती।
विज्ञापन






स्पेलर मजदूर और बोरिंग कर्मी की करंट से मौत
बोरिंग का पाइप एचटी लाइन से छूने से आया करंट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें