फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानाबदोशों, ग्रामीणों में चलीं लाठियां, 15 घायल

Mon, 17 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल पर मवेशी छोड़ने के विवाद में खानाबदोशों (कपड़िया) और ग्रामीणों के बीच लाठियां चल गईं । मारपीट में दोनों पक्षों से 15 लोग हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। मारपीट की एक अन्य घटना में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव से कुछ दूर परहन पुरवा में कपड़िया बिरादरी के खानाबदोश डेरा डाले हैं। यहां उनके पास लगभग दो सैकड़ा भेड़, बकरियां और आधा सैकड़ा खच्चर हैं। शनिवार को कपड़ियों के मवेशी आसपास के खेतों में घुस गए और फसलों को चट करने लगे।

इसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मवेशियों को हांकने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और लाठियां चल गईं। मारपीट में ग्रामीणों में बउवा (20), घनश्याम (30), देवनारायण (28), शिवनारायण (30), मनीराम (28) घायल हो गए। अन्य कई लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


उधर, दूसरे पक्ष के के नूरे खान (30), रमाबाई (27), जुम्मन (35), शबीना (30), पप्पू (28), अरफ खान (55) व सुमेरा (20) घायल हुए। कोतवाली में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव में पुरानी रंजिश में किशनिया (45) पत्नी शिवभजन और उसके पुत्र राजू (17), रामलखन (19) को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया गया। दूसरे पक्ष के रामखिलावन, राजाराम, बाबूलाल ने भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें