फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जोड़ों ने लिए फेरे

Wed, 27 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सामूहिक विवाह यज्ञ में शामिल जोड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अयोध्यावासी वैश्य सामूहिक विवाह यज्ञ समारोह में 15 जोडे़ दांपत्य सूत्र में बंधे। समिति की ओर से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाले वर-वधू को उपहार दिया गया। मंगलवार को शाम रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह के लिए भव्य पंडाल सजाया गया। यहां प्रत्येक जोड़े के लिए अलग-अलग मंडप लगे। महेश्वरी देवी से सामूहिक बारात निकाली गई। परिजन व रिश्तेदार नाचते-थिरकते आयोजन स्थल पहुंचे। आयोजन समिति ने बारातियों की अगवानी की।
विज्ञापन


जयमाल के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि के फेरे लगाकर 15 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। मांग भराई और जयमाल की रस्में हुईं। विदाई के समय वर-वधू को आयोजन समिति ने उपहार में गृहस्थी का सामान भेंट किया। सामूहिक विवाह में बांदा समेत चित्रकूट, हमीरपुर, कानपुर और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के वर-वधू शामिल रहे। समिति अध्यक्ष संतोष जारी वाले ने खर्चीली और दहेज रहित शादी के लिए प्रेरित किया। संयोजक विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष रामकिशुन बासू, किशन बाबू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अजित गुप्ता, रामकृपाल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, गोरेलाल गुप्ता, स्वप्निल गुप्ता, बीके गुप्ता आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें