फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 15 सरकारी नलकूप महिला आपरेटरों के हवाले

विज्ञापन
ट्यूबवेल चालू करती नवनियुक्त महिला आपरेटर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सरकारी नलकूपों की कमान अब महिलाओं के हाथ में भी सौंपी गई है। हाल ही में नियुक्त नलकूप आपरेटरों में चित्रकूटधाम मंडल में 15 महिलाओं को नियुक्ति मिली है। सभी ने अपना काम संभाल लिया है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में रिक्त नलकूप आपरेटरों के पदों पर प्रदेश स्तरीय भर्ती में तीन दिन पूर्व आपरेटरों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। खास यह है कि इनमें काफी तादाद महिलाओं की है। बांदा में 43 और हमीरपुर में 58 पंप ऑपरेटर की नियुक्ति हुई है।
इनमें बांदा में 5 और हमीरपुर में 10 महिला आपरेटर शामिल हैं। गांवों में सुनसान स्थल पर खेतों में लगे ट्यूबवेल का संचालन महिलाओं के लिए काफी चुनौती भरा साबित होगा, लेकिन महिला सशक्तिकरण की चल रही बयार में महिलाओं ने भी नलकूप की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन

इनमें पूनम यादव, प्रीती द्विवेदी, साक्षी गुप्ता, सविता, मोनिका आदि महिला आपरेटर शामिल हैं। इन्होंने अपनी ड्यूटी शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता (नलकूप) दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सभी नए पंप ऑपरेटरों को कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें