फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 04 बीएनडी पी 52 : नेशनल हाइवे पर लोडर की टक्कर में युवक की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच करते पुलिस क्षेत्राधिकारी व अन्य पु

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। गंगा दशहरा पर चित्रकूट से स्नान कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की लोडर की टक्कर से मौत हो गई और उसकी बहन-बहनोई और भांजी घायल हो गई। हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर में लगीं चोटें मौत की वजह बनीं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भड़के ग्रामीणों ने एनएच पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव का राम प्रकाश (30) पुत्र वंशू राजपूत रविवार दोपहर गोखिया (अतर्रा) गांव निवासी अपने बहनोई बाबूलाल गुप्ता (45) पुत्र बड़कू, बहन कुंता (40) तथा भांजी वंदना (13) पुत्री रामजस के साथ एक ही बाइक पर चित्रकूट से स्नान कर घर लौट रहा था।

बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलनपुरवा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राम प्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइस सवार बहन-बहनोई और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


लोडर लेकर चालक भाग निकला। घटना के फौरन बाद घायलों की मदद को ग्रामीण पहुंच गए। लेटलतीफ आई एंबुलेंस से सीएचसी अतर्रा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि घटना के फौरन बाद उधर से गुजर रही यूपी-100 सिपाहियों को रोककर भाग रहे लोडर चालक को पकड़ने का अनुरोध किया। सिपाहियों ने उनकी बात पर तवज्जो नहीं दी। लापरवाही की वजह से लोडर चालक भाग निकला। घटना के बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

लेकिन एंबुलेंस को घटनास्थल पहुंचने में 55 मिनट लग गए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर एंबुलेंस सही समय पर पहुंच जाती तो शायद राम प्रकाश की जान बच जाती। जाम की खबर पाकर एसडीएम अतर्रा अवधेश श्रीवास्तव और सीओ अजय सिंह चौहान घटनास्थल आ गए।

ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि यूपी-100 के सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम व सीओ के भरोसे पर ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटा बाद जाम खत्म कर दिया। उधर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तरह बांदा-चित्रकूट सांसद ने भी सड़क हादसे में एक मौत और तीन घायलों के संवेदनशील मामले में कोई तवज्जो नहीं दी।

हादसे के कुछ ही देर बाद भाजपा सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र अपने काफिले के साथ उधर से गुजरे। वह चित्रकूट से बांदा जा रहे थे। ग्रामीणों ने सांसद की कार को रोक लिया। उनसे यूपी-100 और 108 एंबुलेंस की शिकायत बताई। सांसद ने पूरी बात भी नहीं सुनी और आवश्यक काम बताकर आगे बढ़ गए। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन


-पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें