फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड घुसकर तेज रफ्तार ट्रक ने पल्लेदार को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने पल्लेदार को रौंदा
विज्ञापन


बांदा। निमंत्रण से घर जा रहे पल्लेदार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के लड़ाका पुरवा का मनप्यारे (30) पुत्र लल्ला यादव मंडी समिति में पल्लेदारी करता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह बिजली खेड़ा से निमंत्रण में शामिल होकर पैदल अपने घर जा रहा था। बांदा-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग में मंडी समिति के पास तिंदवारी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गलत साइड में घुसकर मनप्यारे को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रक लेकर भाग रहे चालक को कालूकुआं चौकी पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। शव कब्जे में लेकर घरवालों को जानकारी दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता लल्ला ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर का भरण-पोषण उसी की कमाई से होता था।
विज्ञापन


-निमंत्रण में शामिल होकर पैदल वापस घर जा रहा था, ट्रक गलत साइड से आया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें