बांदा। नेशनल हाईवे में आमने-सामने बाइकों की टक्कर में घायल एक और युवक की मौत हो गई। दूसरे घायल युवक को भी हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
शहर से कुछ दूर बांदा-मिर्जापुर हाईवे में मंगलवार को दो बाइकों की भिड़ंत में खाईंपार निवासी जगदीश (55) की मौके पर ही मौत हो गई थी। बरसड़ा गांव जा रहे दूसरी बाइक पर सवार शहर के शंकर नगर निवासी संदीप (38) पुत्र किशोरीलाल और वीरेंद्र (24) पुत्र नत्थू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हालत गंभीर होने पर संदीप की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, कोतवाली देहात के जमालपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर (55) पुत्र देवी प्रसाद मंगलवार की रात बाइक से गिरकर घायल हो गया। दोनों को यूपी-100 ने जिला अस्पताल पहुंचाया।