फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश समिति में 14 बुंदेली शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें बुंदेलखंड के हरेक जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है। विभिन्न पदों पर बुंदेलखंड के पिछड़ा वर्ग से संबंधित 14 नेताओं/कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश स्तरीय समिति में 80 सचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक नरेश सैनी और मनोज यादव की जारी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में उपाध्यक्ष पद पर हरदीपक निषाद (हमीरपुर), श्रवण साहू (महोबा), अमर सिंह जागिड़ (जालौन), मनीराम कुशवाहा (झांसी) को शामिल किया गया है।
महासचिव पद पर विनय पाल (चित्रकूट) और डॉ. केपी सेन (बांदा) शामिल किए गए हैं। सचिव पद पर अशोक वर्धन करेड़ (बांदा), चंद्रशेखर निषाद (हमीरपुर), हरिहर सहाय (चित्रकूट), संतोष कुमार धुरिया (महोबा), देवेंद्र पटेल (जालौन), जितेंद्र विश्वकर्मा (ललितपुर) और सोनल पटेल व प्रशांत कुमार बरदिया (झांसी) शामिल हैं। प्रदेश समिति में 17 उपाध्यक्ष, 39 महासचिव और 80 सचिव नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें