फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक की मदद से पति को खेत में मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी के बहाने खेत में ले जाकर आशिक या किसी अन्य की मदद से पति की हत्या कर दी। शव कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक के भाई ने पत्नी और एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव अंतर्गत भज्जू का पुरवा की है। गुरुवार की शाम अंगद (35) पुत्र सुकुरुवा अपनी पत्नी सुनीता के साथ मजदूरी पर खेत काटने गया था।


उसे पत्नी ही साथ ले गई थी। शुक्रवार को सुबह अंगद का शव खेत से कुछ दूर बबेरू बाईपास सड़क के किनारे मिला। गर्दन और जिस्म के अन्य हिस्सों में चोट और घाव के निशान थे।
विज्ञापन


पत्नी सुनीता भी वहीं मौजूद थी। उसने लोगों ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। उधर, खेत में घसीटने के निशान और खून के धब्बे पाए गए।

भाई जगजीवन राम ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि सुनीता अपने पति अंगद को जबरदस्ती खेत काटने के बहाने ले गई थी। आरोप लगाया कि सुनीता ने ही किसी की मदद से हत्या की है।

यह भी आरोप लगाया कि सुनीता का किसी से प्रेम-प्रसंग है। उसी आशिक की मदद से पति की हत्या की। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। तीनों नाबालिग हैं।

उधर, शुक्रवार देर शाम देहात कोतवाली इंस्पेक्टर ताराचंद पटेल ने बताया कि मृतक के भाई जगजीवनराम की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसमें पत्नी और एक अज्ञात को नामजद किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें