बांदा। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समां बांध दी।
सोमवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक युवराज सिंह और प्रबंध समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्त ने दीप जलाकर और माल्यार्पण से की। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह भी उपस्थित थे। छात्रा शिवानी रैकवार व सपना यादव ने सरस्वती वंदना, छात्र आर्यन, प्रिंस मिश्रा और जयविंद ने गणेश नृत्य, राहुल चौरसिया, पूनम रैकवार, अंजलि गुप्ता और रिचा सिंह ने स्वागत गीत पेश किया। सनोवर, शिवांगी, शिवानी, साहिबा और रोशनी ने समूह नृत्य से समां बांधी। सपना यादव, प्रिया गुबरैले आदि ने एकल और तनु, मरियम, दीपिका, गीता, रोशनी आदि ने भक्ति पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत किए। जवारा नृत्य, चंगेलिया नृत्य, होली नृत्य की भी धूम रही। प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या पेश की और सभी का आभार जताया। शतरंज, कैरम, क्रिकेट, पोस्टर, रंगोली, निबंध, वेस्ट मैटेरियल और मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रवक्ता डा.विष्णु स्वरूप गुप्ता ने की। सुनील कुमार सनी, सुषमा सैनी और दिलशाद ने कार्यक्रम की तैयारी में योगदान दिया। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, प्रवक्ता डा. गरिमा द्विवेदी, डा. दिव्या सिंह, कार्यक्रम संयोजक डा.विवेक कुमार पांडेय, डा.राजेश गुप्त इत्यादि उपस्थित रहे।