फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे पर टेंपो पलटने से उस पर सवार एक यात्री की मौत हो गई। सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत ज्यादा नाजुक होने पर जिला अस्पताल लाकर में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल एक ही खानदान के बताए जा रहे हैं। शादी के निमंत्रण से लौटते समय हादसे के शिकार हो गए।

रीवां (मध्य प्रदेश) जिले के पनवार गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह चौहान (43) परिवार और अन्य खानदानियों के साथ यहां पिंडखर (अतर्रा) गांव अपने भांजे की शादी में आए थे। शादी के बाद गुरुवार को सुबह सब वापस जाने के लिए पिंडखर गांव से टेंपो पर अतर्रा के लिए रवाना हुए। वहां से उन्हें बस पकड़नी थी। टेंपो जब बांदा-मिर्जापुर हाईवे में थनैल गांव के पास गुजर रहा था तभी सामने अचानक बालिका आ गई।
विज्ञापन


चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पलट गया। बृजेंद्र प्रताप सिंह की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पिंकी सिंह (35), पुत्र हिमांशु सिंह (15) और पुत्री गौरी (8) समेत रिश्तेदार राजकुमारी (45) पत्नी राजू सिंह व उसका पुत्र ब्रजेश सिंह (27) निवासी (प्रयागराज), मुन्ना सिंह (40) व उसकी पुत्री आंचल (15) निवासी सतना (एमपी) घायल हो गए। टेंपो चालक भाग निकला।
विज्ञापन


आसपास के राहगीरों ने दबे लोगों को टेंपो से बाहर निकाला। यूपी-100 व 108 एंबुलेंस से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से पिंकी, हिमांशु और गौरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृजेंद्र के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। भतीजे ऋषभ सिंह ने बताया कि वे मुंबई में एक होटल में मैनेजर थे। भांजे की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन पूर्व आए थे। मृतक के पिता ने टेंपो चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें