बांदा। परिवहन विभाग के तत्वावधान में हुई भाषण प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों से 16 प्रतिभागियों ने जिला स्तर पर सफलता हासिल की है। ये मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। चारों जिलों से 4-4 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। भाषण का विषय सड़क दुर्घटना कारण एवं निवारण निर्धारित किया गया है।
एआरटीओ देवमणि भारतीय ने बताया कि बांदा से आराध्या पांडेय (शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा) प्रथम, दिव्यांशी (सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा) द्वितीय, प्रियांशी (राजकीय हाईस्कूल, करहिया) तृतीय और उत्कर्ष साहू (जीआईसी, बांदा) चतुर्थ स्थान पर चुने गए हैं। चित्रकूट में कुमारी शालिनी गर्ग प्रथम व शशिकांत सिंह द्वितीय (ज्ञान भारतीय इंटर कालेज, कर्वी), सोनम (शांति देवी इंटर कालेज, पहाड़ी) तृतीय, रोशनी देवी (महर्षि बाल्मीकि इंटर कालेज, खंडेह) को चतुर्थ स्थान मिला है।
हमीरपुर में आकाश पाल (चित्रगुप्त इंटर कालेज, हमीरपुर) प्रथम, संदीप कुमार (पीएनवी इंटर कालेज, चिल्ली) द्वितीय, कुमारी शिखा गुप्ता (सरस्वती विद्या मंदिर, मौदहा) तृतीय और कुमारी आस्था सचान (सरदार पटेल इंटर कालेज, हमीरपुर) चौथे स्थान पर चुने गए हैं। महोबा में आशीष कुमार साहू (मानव कल्याण समिति, नहदौरा) प्रथम, काजल कौशिक (जीजीआईसी, पनवाड़ी) द्वितीय, कुमारी निहारिका चौरसिया (संत जोसफ हाईस्कूल, महोबा) तृतीय और दुर्गेश साहू (जीआईसी, श्रीनगर) चतुर्थ स्थान पर चुने गए हैं। एआरटीओ ने बताया कि ये सभी 16 प्रतिभागी पांच दिसंबर को जीआईसी, बांदा में प्रात: 11 बजे मंडलीय भाषण प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
-परिवहन विभाग ने कराई थी प्रतियोगिता
-चारों जनपदों से 4-4 छात्र-छात्राएं चयनित
-पांच को जीआईसी बांदा में मंडलीय मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो