फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्दी लगने से 13 मरीजों की हालत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्दी लगने से अलग-अलग 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नए साल से मौसम में हुए बदलाव से हवा और नमी का दबाव बढ़ने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में जिला अस्पताल में भी प्रतिदिन सर्दी से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सर्दी से ब्रेन हेमरेज का भी खतरा बढ़ गया है। चार मरीजों को रविवार को ट्रामा सेंटर से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
उधर, सर्दी लगने से न्यू मार्केट निवासी टंटी (70), बगेहटा गांव निवासी रोशनी (20), जरैली कोठी निवासी शिवविजय (39), खुटला निवासी आरती देवी (32), पल्हरी गांव निवासी कृष्णपाल (45), स्वराज कालोनी निवासी लक्ष्मी (21), स्वराज कालोनी निवासी रामभजन (50), मसौनी गांव निवासी अक्षित (2), इंदिरा नगर निवासी अन्नया (2), धीरज नगर निवासी चित्रांसी (सात माह), कालू कुआं निवासी मुलिया (45), चिल्ला निवासी चंदनिया (80), जेल रोड निवासी वर्तिका (18) को सर्दी लगने की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. अभिषेक प्राणायामी ने बताया कि इस मौसम में नमी का दबाव बढ़ने से ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ रहा है। चार मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों को इस मौसम में बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है। सांस के मरीज भी सर्दी में बाहर न निकले तो ही अच्छा है। बदन में कपकपी होने, लूज मोशन होने पर अस्पताल में दिखाएं। घर के बाहर निकल रहे हैं तो सिर और बदन को अच्छी तरह से ऊनी कपड़ों से ढककर निकले।

मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें