फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 13 घायल

Mon, 20 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार का दृश्य। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
 कार पलटने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में मां-बेटे समेत सात लोग जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के बंगालीपुरा निवासी अधिवक्ता गुरु प्रसाद (50) सोमवार को दोपहर निजी कार से पैतृक गांव पिपरहरी जा रहे थे। चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक को साइड देते समय कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। कार सवार अधिवक्ता के पिता छेदीलाल (60) व भतीजी राधा (10) साली किरन (40) पत्नी विनोद तिवारी, पुत्री शिवानी (16) व पुत्र शिवा (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक अन्य घटना में शहर के गायत्री नगर निवासी रामदास (45) पुत्र सिद्धगोपाल सोमवार को दोपहर ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गया। वह रोडवेज बस स्टैंड पर अमरूद का ठेला लगाता है। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के महबरा गांव निवासी सलाउद्दीन (36) पुत्र जलालुद्दीन सोमवार को दोपहर अपनी मां खैरुनिशां (60) के साथ बाइक पर बांदा आ रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव के नजदीक सामने से आ रहे मैजिक टेंपो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग निकला। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव का रामबाबू (28) पुत्र राजबहादुर रविवार की रात बिसंडा से लौटते समय गिरकर घायल हो गया। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमिलिहा पुरवा निवासी राजकुमार (20) पुत्र शिवऔतार अपने दोस्त संजय (18) व गढ़ीघाट (कर्वी) निवासी विश्वनाथ (16) पुत्र देशराज रविवार की रात मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव से बारात में शामिल होकर बाइक पर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पर ही बाइक से गिरकर तीनों घायल हो गए। सीएचसी बबेरू से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें