फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा पशु आश्रय केंद्र में 48 घंटे में 13 गायों की मौत

विज्ञापन
13 cows killed in 48 hours at Kanha Animal Shelter Center - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कान्हा पशु आश्रय केंद्र में तीन दिन में 13 गायों की मौत
विज्ञापन

नगर पालिका अतर्रा संचालित करती है पशु आश्रय केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा (बांदा)। करोड़ों रुपये के सरकारी बजट खपाने के बाद भी कान्हा पशु आश्रय केंद्रों की हालत सुधरने की बजाय दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। इन केंद्रों में अन्ना गायें भूख और प्यास से तड़प-तड़पकर मरने को मजबूर हैं। अतर्रा पालिका की अगुवाई में संचालित केंद्र में तीन दिन के अंदर 13 गायों ने दम तोड़ दिया।
गायों की मौत मामले में भाजपा नेता राकेश गौतम मेजर ने सीएम को पत्र भेजकर गायों की मौत और केंद्र में हो रहे घोटाले की जांच की मांग की है। अतर्रा पालिका परिसर में अगस्त में कान्हा पशु आश्रय केंद्र बनाया था, लेकिन चारा-भूसा, पानी और टिनशेड आदि की यहां पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गई। केंद्र में लगभग 416 अन्ना मवेशी बंद हैं, जो भूख-प्यास से बेहाल होकर बीमार पड़ रहे और मौत के मुंह समा रहे हैं। 28 से 30 अक्तूबर के बीच पशु आश्रय केंद्र में 13 गायों ने दम तोड़ दिया। पालिकाकर्मी गायों के शवों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर जंगल में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पखवारे पूर्व डीएम हीरालाल ने निरीक्षण के दौरान अफसराें को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे, पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ। भाजपा नेता मेजर और विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांतीय सदस्य आलोक ने आरोप लगाया कि शासन को यहां के अफसर गलत सूचना भेजते हैं। उधर, एसडीएम सौरभ शुक्ला का कहना है कि आश्रय केंद्रों की व्यवस्था में कोई गड़बड़ी नहीं है। गायों की मौत बीमारी से हुई है। कहा कि उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें